फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध हथियार, बाइक और कार बरामद

Mon, 24 Jan 2022 05:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों तस्कर नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सदस्य हैं। इनके कब्जे से 27 अवैध हथियार और एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्करों से बरामद अवैध हथियार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बवाना दिल्ली निवासी मनीष (25) और गांव बलवा, शामली, यूपी निवासी शौकीन (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 27 पिस्टल, तमंचे, शार्ट गन, एक बाइक व आई-10 कार बरामद की है।

विज्ञापन


आरोपी नामी गैंगस्टर नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के लिए हथियार सप्लाई कर रहे थे। आरोपी मनीष ने डीयू के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है। वह अपनी बुआ के बेटे लोकेश व अमित के साथ मिलकर गलत संगत में पड़ गया और हथियारों की सप्लाई करने लगा। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद बिछाया जाल

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि उनकी टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ बदमाश लगातार नीरज बवानिया और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। बदमाश एक दूसरे से व्हाट्सएप या टेलीग्राम एप पर संपर्क करते हैं। पुलिस ने इनकी जानकारी जुटाई। छानबीन के बाद 18 जनवरी को टीम को खबर मिली कि एक बदमाश बवाना इलाके में हथियारों की सप्लाई करने आने वाला है। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम द्वारा बवाना स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैप लगा दिया।

डीयू के रामजस कॉलेज से स्नातक है मनीष

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर बाइक सवार युवक को दबोचने का प्रयास किया तो उसने फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान मनीष के रूप में हुई। मनीष ने डीयू के रामजस कॉलेज से स्नातक किया है। उसके पास से मिले बैग से 17 पिस्टल व तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड लेकर पूछताछ शुरू की। उससे पूछताछ के आधार पर ही पुलिस की टीम ने 20 जनवरी को कार सवार दूसरे आरोपी को दबोच लिया।

दूसरे आरोपी शौकीन के पास से कार से 10 तमंचे व शार्ट गन के अलावा एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10-12 सालों से अवैध हथियारों का धंधा कर रहा है। उसकी पहचान नीरज बवाना गैंग के लोकेश से हुई, जिसके कहने वह हथियारों की सप्लाई कर रहा था। वहीं दूसरी ओर मनीष ने बताया कि वह अपने बुआ के लड़के लोकेश व अमित के साथ मिलकर बदमाशी करने लगा था। लोकेश जेल में बंद है। उसके पास से मिले हथियार वह चीकू और लोकेश के कहने पर लाया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें