फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : ट्यूलिप फेस्टिवल बना दिल्लीवासियों के आकर्षण का केंद्र, 26 फरवरी तक चलेगा उत्सव

Mon, 20 Feb 2023 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शांतिपथ पर आयोजित फेस्टिवल को देखने के लिए दिन में ही नहीं, बल्कि देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
Tulip Festival
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीएमसी का ट्यूलिप फेस्टिवल राजधानी निवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शांतिपथ पर आयोजित फेस्टिवल को देखने के लिए दिन में ही नहीं, बल्कि देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहता है। इतना ही नहीं, फेस्टिवल को लेकर फोटो प्रतियोगिता में विशेषज्ञ फोटोग्राफरों के साथ-साथ आईएएस अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी, डाक्टर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, गणमान्य व्यक्ति और आम लोग भी भाग ले रहे है और धड़ाधड़ एनडीएमसी को फोटो भेज रहे हैं।

विज्ञापन


एनडीएमसी ने शांतिपथ पर 14 से 26 फरवरी तक वसंत ऋतु के स्वागत के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन कर रही है। दरअसल एनडीएमसी ने नीदरलैंड से 1.24 लाख ट्यूलिप मंगाकर नई दिल्ली इलाके में लगाए है। उसने शांति पथ पर बड़ी संख्या में ट्यूलिप लगाए है। इस कारण यहां की सुंदरता को चार चांद लगे हुए है और इस सुंदरता को देखने के लिए राजधानी निवासी बड़ी संख्या में आ रहे है। वह दिन में ही नहीं, बल्कि देर शाम को भी आते है। यहां रविवार को पूरा दिन मेले जैसा माहौल रहा। 

एनडीएमसी ने फेस्टिवल के लिए 24 फरवरी तक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के सिलसिले में रोजाना ट्यूलिप के फोटो करने वालों का तांता लगा रहता है। आईएएस अधिकारियों से लेकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व आम लोग सुबह से रात तक एनडीएमसी को सोशल मीडिया के माध्यम से ट्यूलिप के फोटो भेजते रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें