फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद-नसीर हत्याकांड : नौ माह के शिशु को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, राजस्थान पुलिस घेरे में

Mon, 20 Feb 2023 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुन्हाना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भरतपुर के घाटमीका गांव के जुनैद और नसीर को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी श्रीकांत की गर्भवती पत्नी के साथ राजस्थान पुलिस की बर्बरता का मामला गरमा गया है। नूंह पुलिस रविवार शाम छह बजे नवजात के शव को मिट्टी से बाहर निकाला। सोमवार को मेडिकल बोर्ड उसका पोस्टमार्टम करेगा।

विज्ञापन


पुलिस के छापे के दौरान चोट लगने से श्रीकांत की पत्नी कमलेश की हालत खराब हो गई थी। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मृत शिशु को गर्भ से बाहर निकाला जिसे बाद में दफना दिया गया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत नूंह पुलिस से की थी। रविवार को फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार की अगुवाई में मरोड़ा गांव में मिट्टी में दबाए गए शव को बाहर निकलवाया गया।

डीएसपी ने कहा कि दो युवकों को जलाकर मार देने के आरोप में नामजद श्रीकांत की मां दुलारी ने शनिवार को राजस्थान पुलिस पर कमलेश के साथ मारपीट कर उसके शिशु को मारने का आरोप लगाया था। इसे लेकर जांच की जा रही है। शव को मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


दुलारी ने नगीना पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 17 फरवरी को सुबह तड़के 4 बजे 30 पर 40 नामालूम लोग जिनमें कुछ राजस्थान पुलिस की वर्दी में थे और कुछ सादा कपड़े पहनकर गाड़ियों में आए और आते ही घर में घुस गए। जिसके बाद सभी लोगों ने श्रीकांत के बारे में पूछा। जब उक्त लोगों को श्रीकांत नहीं मिला तो उन्होंने परिवार परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज की और बेरहमी से पिटाई करने लगे।

दुलारी ने शिकायत में कहा कि घर में श्रीकांत की गर्भवती पत्नी कमलेश भी मौजूद थी । उक्त लोगों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसमें धक्का देकर उसके साथ बेरहमी से पिटाई की । मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गई और दर्द से तड़पने लगी। कमलेश की हालत खराब होते देख परिजनों ने उसे अल अफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भर्ती किया। जहां डॉक्टर उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती किया गया।

दुलारी के अनुसार जब उनकी पुत्रवधू कमलेश की हालत बिगड़ती रही तो 18 फरवरी की सुबह डॉक्टरों ने कमलेश का ऑपरेशन किया । ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से 9 माह का मृत बच्चा पैदा हुआ । नवजात के मुंह से खून आ रहा था और धड़कन भी बंद थी। दुलारी का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू के साथ राजस्थान पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई करने से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हुई है। राजस्थान पुलिस बच्चे की हत्या की है और उनकी पुत्रवधू अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें