फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से जानें से बचें; पूरी जानकारी

Sun, 08 Feb 2026 09:19 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi Traffic Advisory: श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को लेकर आज नॉर्थ कैंपस के आसपास कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक छत्रा मार्ग, यूनिवर्सिटी मार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
Delhi Traffic Advisory - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष समारोह के चलते रविवार को आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक छत्रा मार्ग, यूनिवर्सिटी मार्ग, सुधीर बोस मार्ग, गुरु तेग बहादुर मार्ग और मॉल रोड से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


डायवर्जन प्वाइंट-
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज रेड लाइट।
  • हिंदू कॉलेज रेड लाइट।
  • क्रांति चौक।
  • पटेल चेस्ट।
  • मॉल रोड (दिल्ली विश्वविद्यालय को जोड़ने वाले मार्ग)।
उपरोक्त स्थानों से सभी वाहनों को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा, आपातकालीन वाहनों को छोड़कर।

वैकल्पिक मार्ग-
• मॉल रोड से छत्रा मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक:
मॉल रोड से छत्रा मार्ग जाने वाला ट्रैफिक छत्रा मार्ग-मॉल रोड टी-पॉइंट से खालसा कॉलेज रेड लाइट की ओर डायवर्ट किया जाएगा और फिर गुरु तेग बहादुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


• मॉल रोड से यूनिवर्सिटी मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक:
मॉल रोड से यूनिवर्सिटी मार्ग जाने वाला ट्रैफिक यूनिवर्सिटी मार्ग-मॉल रोड टी-पॉइंट से खालसा कॉलेज रेड लाइट की ओर डायवर्ट किया जाएगा और फिर गुरु तेग बहादुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।

• जीटीबी मार्ग और विजय नगर मार्ग से छत्रा मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक:
जीटीबी मार्ग और विजय नगर मार्ग से छत्रा मार्ग जाने वाला ट्रैफिक पटेल चेस्ट से गुरु तेग बहादुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा और फिर सुधीर बोस मार्ग और संत किरपाल सिंह मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।

• एमसीडी चौक, मलका गंज और बोंटा पार्क से रग्बी ग्राउंड, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी मार्ग) की ओर आने वाला ट्रैफिक:
सुधीर बोस मार्ग और मलका गंज चौक से रग्बी ग्राउंड, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय जाने वाला ट्रैफिक सेंट स्टीफंस रेड लाइट से क्रांति चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा और फिर गुरु तेग बहादुर मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें