फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : 200 करोड़ की ठगी करने वाले सुकेश ने पिंकी को भी थमाई थी नोटों की पोटली, अपराध शाखा की जांच पूरी

Sun, 04 Dec 2022 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

Delhi : मुंबई के एक व्यक्ति के जरिये करीब 5 साल पहले चंद्रशेखर व पिंकी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद सुकेश ने उसे गिरोह में शामिल कर लिया। वह लोगों व तिहाड़ अधिकारियों पर प्रभाव जमाने के लिए फिल्म अभिनेत्रियों से मिलता था।
विज्ञापन
EOW ऑफिस में जाती पिंकी ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने सहयोगी पिंकी ईरानी को भी करोड़ों रुपये दिए थे। मुंबई के एक व्यक्ति के जरिये करीब 5 साल पहले चंद्रशेखर व पिंकी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद सुकेश ने उसे गिरोह में शामिल कर लिया। वह लोगों व तिहाड़ अधिकारियों पर प्रभाव जमाने के लिए फिल्म अभिनेत्रियों से मिलता था। अभिनेत्रियों से मिलने का इंतजाम पिंकी करवाती थी। इसके एवज में सुकेश पिंकी को पैसे देता था। यह खुलासा पिंकी ईरानी ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू अधिकारियों की माने तो सुकेश पिंकी को कई करोड़ रुपये दे चुका है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार 200 करोड़ की ठगी मामले में ईओडब्ल्यू की जांच पूरी हो गई है। आर्थिक अपराध शाखा इस मामले में जल्द ही पूरक आरोपपत्र दाखिल करने जा रही है। इस मामले में चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है।

प्रभाव जमाने के लिए अधिकारियों से मिलता था
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिंकी से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि चंद्रशेखर व पिंकी अन्य लोगों समेत एक गिरोह की तरह काम करते थे। ये लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अभिनेत्रियों व बड़े लोगों से मिलता था। उसने कुछ अभिनेत्रियों को मिलाने के लिए तिहाड़ जेल भी बुलाया था। पुलिस ने ये रिकार्ड खंगाल लिया है कि तिहाड़ जेल में उससे कौन-कौन सी अभिनेत्रियां मिलने आई थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सुकेश पिंकी ईरानी को समय-समय पर पैसा देता रहता था।
विज्ञापन


पिंकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
ईओडब्ल्यू ने पिंकी ईरानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद पिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया था। तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उसे शुक्रवार रात को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पिंकी ईरानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कुछ दिनों में पूरक आरोप-पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। पूरक आरोप पत्र तैयार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें