फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट : एसआई ड्यूटी पर नहीं मिला तो किया लाइन हाजिर

Thu, 01 Apr 2021 06:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- डीसीपी को क्यूआरटी पर नहीं मिला था एसआई 
- एसआई के लाइन हाजिर होने से पुलिसकर्मियों में दहशत
विज्ञापन
igi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट पर बुधवार की रात एसआई अपने ड्यटी पाइंट पर नहीं मिला था तो एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसआई की ड्यूटी रात्रि में क्यूआरटी पर लगाई गई थी। एसआई की दलील है कि वह बुधवार पांच बजे से ड्यूटी कर रहा था इस कारण रात में ड्यूटी पाइंट पर तैनात नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


मगर सीनियर अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी आई उसे लाइन हाजिर कर दिया। एसआई राजदीप ने बृहस्पतिवार को लाइन में आमद कर ली थी। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि की है। 

एयरपोर्ट जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी राजीव रंजन बुधवार की रात नाइट जीओ थे। नाइट जीओ पूरी दिल्ली में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायला लेता है और ये देखता है के पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पाइंट पर है या नहीं। वह बुधवार व बृहस्पतिवार की रात गश्त करते हुए एयरपोर्ट की तरफ चले गए।
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पर रात के समय तीन से चार क्यूआरटी व ईआरवी गश्त करती हैं। रात के समय एसआई राजदीप क्यूआरटी पर तैनात नहीं मिले। डीसीपी राजीव रंजन ने मैसेज देकर उन्हें रात को ही लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि रात के समय एसआई राजदीप आईजीआई एयरपोर्ट थाने में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें