10वें स्थान पर तेलंगाना है, जहां 123 नए मरीज मिले हैं और 47 मरीजों को छुट्टी दी गई है। छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में बीते 24 घंटे में एक- एक नया ओमिक्रॉन का मरीज मिला है। साथ ही यहां एक-एक मरीज को छुट्टी भी दी गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, उतराखंड में आठ नए मरीज मिले हैं तथा पांच मरीजों को छुट्टी दी गई है। देशभर में बीते 24 घंटे में 4461 नए मामले मिले हैं और 1711 मरीजों को छुट्टी दी गई है।