फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: जेलों में कोरोना मरीज बढ़े, संक्रमित कैदी और जेल कर्मियों की संख्या सौ से पार 

Tue, 11 Jan 2022 06:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि तिहाड़ जेल में 10 जनवरी तक कुल 66 कैदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। नौ जनवरी तक यह आंकड़ा 46 का था। एक दिन में यहां 20 कैदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जेलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न जेलों में 66 कैदी और 48 जेलकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमित कैदियों और कर्मियों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि लक्षण वाले कैदियों और कर्मचारियों को भी दूसरी जगह पर अलग से रखा जा रहा है।  

विज्ञापन


तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि तिहाड़ जेल में 10 जनवरी तक कुल 66 कैदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। नौ जनवरी तक यह आंकड़ा 46 का था। एक दिन में यहां 20 कैदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना की चपेट में आने वाले जेलकर्मियों की संख्या बढ़कर 48 पहुंच गई है।

विज्ञापन

मंडोली में 24 कैदी संक्रमित हैं। संक्रमित 48 कर्मचारियों में 34 तिहाड़, छह रोहिणी जेल और आठ मंडोली जेल के हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए जेल में अलग से आइसोलेशन सेल बनाया गया है। साथ ही बुजुर्ग कैदियों को भी अन्य कैदियों से अलग रखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें