फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वायरलेस और मोबाइल एसआई को देकर थाने से गायब थे एसएचओ, डीसीपी ने किया निरीक्षण, जानिए फिर क्या हुआ

Tue, 17 Jan 2023 10:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

एसआई व एसएचओ को गैरहाजिर कर दोनों के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया। साथ ही, बाकी थाना प्रभारियों को ठीक से ड्यूटी करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कंझावला कांड के बाद एक आदेश जारी कर सभी थाना प्रभारियों को रात के समय रोजाना लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसका भी तोड़ निकाल लिया गया। कोटला मुबारकपुर के थाना प्रभारी सरकारी मोबाइल व वायरलैस सेट थाने में एक सब इंस्पेक्टर के पास छोड़कर थाने से गायब थे, लेकिन रात को डीपीसी चंदन चौधरी गश्त पर निकल गईं। एसएचओ गायब मिले तो वह आगबबूला हो गईं। डीसीपी ने तुरंत एसएचओ और एसआई को उस दिन गैर हाजिर करने के बाद दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


घटना सात जनवरी की बताई जा रही है। उस दिन कोटला मुबारकपुर थाना प्रभारी को डिफेंस कालोनी सब डिवीजन की जिम्मेदारी भी दी गई थी। देर रात को जिला पुलिस उपायुक्त गश्त पर निकलीं। उन्होंने वायरलैस सेट पर मैसेज किया तो एसआई ने जवाब दिया। उपायुक्त ने एसएचओ को साउथ एक्स पहुंचने के लिए कहा। वहां सब इंस्पेक्टर हाजिर हुआ। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि एसएचओ साहब उसे थाने में अपना मोबाइल व वायरलैस सेट देकर गए हैं। इस बात पर उपायुक्त भड़क गईं और एसआई व एसएचओ को गैरहाजिर कर दोनों के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया। साथ ही, बाकी थाना प्रभारियों को ठीक से ड्यूटी करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें