फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गैंगस्टर सोनू दरियापुर के शार्प शूटरों ने की थी 91 लाख की लूट, पांच बदमाश पंजाब से गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2022 03:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि बदमाश हिमाचल के मनाली की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया और करीब 300 किलोमीटर तक पीछा कर पंजाब के राजपुरा इलाके में बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पांचों शार्पशूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से हुई 91 लाख की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल गैंगस्टर सोनू दरियापुर के पांच शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 39 लाख रुपये, पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटर और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी नरेंद्र (27), नसीम (28), विक्की नरेश (30), सागर (24) और दीपक शर्मा (24) के रूप में हुई है। सात मार्च को देशबंधु गुप्ता इलाके के कारोबारी का कलेक्शन एजेंट मनोज कुमार अपने सहकर्मी शिवम के साथ चांदनी चौक से करीब 91 लाख रुपये लेकर आ रहा था। जैसे वह फैज रोड की रेडलाइट पर पहुंचा। कुछ युवकों ने पीछे से स्कूटर पर लात मारकर उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीड़ितों को पिस्टल दिखाने के बाद बदमाशों ने उनकी आंखों पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। जब तक दोनों संभल पाते बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा इंचार्ज उप निरीक्षक संदीप गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जांच में पता चला कि बदमाश तीन वाहनों में आए थे। एक बदमाश पीड़ितों का करोल बाग से ही पीछा कर रहा था।

जांच में पता चला कि वारदात में शामिल बदमाश सोनू दरियापुर गैंग के हैं। पुलिस ने सौ से ज्यादा बदमाशों की जानकारी हासिल करने के बाद नरेंद्र नाम के बदमाश की पहचान कर ली। उसका फोन बंद था। तकनीकी जांच में पता चला कि बदमाश हिमाचल के मनाली की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया और करीब 300 किलोमीटर तक पीछा कर पंजाब के राजपुरा इलाके में बदमाशों को पकड़ लिया। लूट के लिए बदमाशों ने पश्चिम विहार में एक फ्लैट किराए पर लिया था। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र, विक्की, सागर और नसीब पर पहले से हत्या के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें