फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवती से मोबाइल झपटकर भागे थे स्कूटी सवार बदमाश, पीछा करते-करते बदमाशों के घर पहुंची

Fri, 04 Mar 2022 04:34 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाइस्ता रोहिणी मार्केट स्थित एक दुकान में काम करती है। बुधवार की सुबह वह अपने काम पर जा रही थी। शिव पार्क सुल्तानपुरी की तरफ जाने के दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और वहां से स्कूटी से भाग गए।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन विहार इलाके में एक युवती का हौसला देखकर झपटमारों के पसीने छूट गए। मोबाइल छिन जाने के बाद युवती झपटमारों का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गई। युवती को अपने सामने देखकर बदमाशों के होश उड़ गए। पकड़े जाने के डर से बदमाश दूर से ही युवती का मोबाइल उसके सामने फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

शाइस्ता सपरिवार अगर नगर में रहती है। वह रोहिणी मार्केट स्थित एक दुकान में काम करती है। बुधवार की सुबह वह अपने काम पर जा रही थी। शिव पार्क सुल्तानपुरी की तरफ जाने के दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और वहां से स्कूटी से भाग गए। शाइस्ता शोर मचाकर बदमाशों के पीछे भागने लगी।

रास्ते में मिले शख्स ने पहुंचाया आरोपियों के घर

रास्ते में शाइस्ता को एक शख्स मिला, जिसने बताया कि वह बदमाशों को पहचानता है और वह उसे उनके घर ले जा सकता है। उस शख्स के साथ युवती रोहिणी सेक्टर 20 के डी ब्लॉक पहुंची। वहां झपटमारी करने वाले दोनों युवक घर के बाहर खड़े मिले। शाइस्ता ने उन्हें देखते ही पहचान कर ली और बदमाशों ने जब शाइस्ता को अपने सामने देखा तो उनके होश उड़ गए। बदमाशों ने तुरंत फोन को उसकी तरफ फेंककर फरार हो गए।

युवती को एक बदमाश की मां मिली। उसने बताया कि बेटा और उसका दोस्त फोन लेकर आया था। युवती ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके मुआयना करने के बाद शाइस्ता के बयान पर मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें