फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : छठी से 12वीं के स्कूल रहेंगे बंद, पर चलती रहेंगी शैक्षणिक गतिविधियां, कार्ययोजना जारी

Sat, 01 Jan 2022 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छुट्टियों के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रोजेक्ट वर्क पर काम करना होगा। इसके तहत कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों को 20 जनवरी तक रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन
online Class - फोटो : Pexels
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शीतकालीन छुट्टियों के तहत कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कार्ययोजना जारी कर दी है। छुट्टियों के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रोजेक्ट वर्क पर काम करना होगा। 

विज्ञापन


इसके तहत कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों को 20 जनवरी तक रिपोर्ट जमा करनी होगी। वहीं, कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र भी ऑनलाइन कार्ययोजना को लेकर जुड़े रहेंगे।

 निदेशालय के आदेश के मुताबिक, कार्ययोजना के तहत छात्रों को मिले अंकों को आंतरिक मूल्यांकन में जोड़ा जाएगा। छात्रों को स्कूल की ओर से गतिविधियों के बारे में बताने के लिए छात्रों के पंजीकृत नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इसको देखते हुए सरकार ने कार्ययोजना के माध्यम से छात्रों को व्यस्त रखने की योजना बनाई है, जिससे छात्रों का समय बर्बाद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें