फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दंगा: सभी 758 एफआईआर के संबंध में पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल की नई स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 28 Jan 2022 01:56 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने ट्रायल कोर्ट में वर्तमान स्थिति के विवरण के साथ यह स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। दिल्ली दंगों के मामले में अदालत ने हाल ही में सजा सुनाना शुरू किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के संबंध में दायर की गईं सभी 758 एफआईआर से संबद्ध नई स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने ट्रायल कोर्ट में वर्तमान स्थिति के विवरण के साथ यह स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। दिल्ली दंगों के मामले में अदालत ने हाल ही में सजा सुनाना शुरू किया है। अदालत ने हाल ही में दिनेश यादव उर्फ माइकल को दंगों में शामिल होने का दोषी मानते हुए उसे पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन

दिल्ली दंगा मामल में एलजी और केंद्र ने दाखिल किया हलफनामा

दिल्ली के उप राज्यपाल और केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि पिछले साल गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा और 2020 के दिल्ली दंगा मामलों में निष्पक्ष और सक्षम जांच कराने के लिए उप राज्यपाल (एलजी) ने विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) की नियुक्ति की थी क्योंकि दोनों ही मामले राष्ट्रीय महत्व के थे।

दिल्ली पुलिस के चुने हुए वकीलों को एलजी द्वारा एसपीपी नियुक्त किए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली सरकार द्वारा दायर याचिका के जवाब में उन्होंने कहा कि चूंकि दोनों मामले संसद के कानूनों से संबंधित हैं, नागरिकता संशोधन कानून और कृषि कानून, इसलिए राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के तौर पर एलजी की ऐसे मामलों में और सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने आगे दावा किया कि ये मामले अति संवेदनशील प्रवृति के थे और जनता से जुड़े थे, जो दिल्ली सरकार के दायरे से बाहर रखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें