सीसीटीवी कैमरों में दिखी अर्टिगा कार
पीड़िता ने 29 जनवरी को अपनी मां को सारी बात बताई और फिर उसके पिता ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की कई टीमों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिनमें एक अर्टिंगा कार जाते हुए दिखी। लेकिन उसका नंबर धुंधला था। पुलिस पार्क में आने वालों की जानकारी हासिल करने में जुट गई।
इसी दौरान एक सिपाही ने बताया कि इसी कदकाठी के एक व्यक्ति की स्विफ्ट कार की पिछले साल जांच की थी। पुलिस ने उसका नंबर नोट किया था। पुलिस कार के नंबर के जरिए उसके मालिक के पास पहुंची। वहां सीसीटीवी में कैद अर्टिगा कार खड़ी मिल गई। पुलिस ने कार मालिक राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
गुरुग्राम स्पोर्ट्स स्टेडियम में है अनुबंधित कुश्ती कोच
आरोपी ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को बेचकर अर्टिगा खरीदी है। उसने बताया कि वह स्पोर्ट्स कोटे में सेना में भर्ती हुआ था और सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। वर्तमान में वह हरियाणा सरकार के गुरुग्राम स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनुबंध के रूप में कुश्ती की कोचिंग दे रहा है।