फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कोरोना वायरस अपडेट: 246 नए केस आए सामने, 8 की मौत, 385 हुए स्वस्थ 

Sun, 17 Jan 2021 04:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
prayagraj corona test report news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
राजधानी में बीते कई दिनों से संक्रमण के रोजाना 400 से कम मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को 246 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से दिल्ली में अब तक कुल 10,746 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,32,429 हो गई है। इनमें से 6,19,139 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 2,544 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे में 385 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

 
वहीं देश में कोरोना संक्रमण के 15,144 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 181 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नए मामलों और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,144 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले 1,05,57,985 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 181 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,52,274 हो गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें