फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: जनता के लिए चार दिन बंद रहेगा लाल किला, दिल्ली में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Wed, 19 Jan 2022 07:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस को देखते हुए लाल किला को सुरक्षा कारणों से 22 से 26 जनवरी तक जनता के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस को देखते हुए दिल्ली स्थित लाल किला को जनता के लिए चार दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों से लिया गया है। इस बीच दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। गणतंत्र दिवस पर हमले के इनपुट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस को देखते हुए लाल किला को जनता और आम आगंतुकों के लिए चार दिन 22 जनवरी से 26 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों व जवानों की छुट्टियां रद्द

इस बार गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले के इनपुट का दिल्ली पुलिस पर असर दिखाई देने लगा है। दिल्ली पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों व जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। गंभीर चिकित्सा कारणों में ही पुलिसकर्मी अब छुट्टी ले सकता है। दिल्ली पुलिस में सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश पर विशेष पुलिस आयुक्त (मानव संसाधन विभाग) सुंदरी नंदा के हस्ताक्षर हैं।

आदेश में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए सभी रैंकों के पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द की जाती हैं। गणतंत्र दिवस परेड ड्यूटी को देखते हुए ये छुट्टियां रद्द की गई हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई  है और बल हमेशा सतर्क रहता है। राष्ट्रीय महत्व के समारोह को देखते हुए आतंकी वारदातों को रोकने के लिए सभी उपाय करने हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समोराह के मौके पर आतंकी हमले के गंभीर इनपुट हैं।

पंजाब में हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के काफिले की सुरक्षा में सेंध का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी कोई घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बल अतिरिक्त सतर्क है। गौरतलब है कि स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शामिल करने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह अब हर साल 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी से शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें