फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona Cases: दिल्ली में छह महीने बाद संक्रमण के सबसे अधिक मामले, 24 घंटे में 107 नए मरीज मिले

Sun, 19 Dec 2021 07:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले शनिवार को 86 मामले मिले थे। इससे पहले इस वर्ष 27 जून को 259 नए मामलों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को करीब छह महीने बाद कोरोना के नए मामले तीन अंकों में पहुंच 107 रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, एक मरीज ने दम तोड़ा है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 50 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इससे पहले 25 जून को 115 मामले मिले थे। दिल्ली में इस समय संक्रमण दर 0.17 फीसदी बनी हुई है। वहीं, बढ़ते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 157 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी तक 14,42,197 मरीज संक्रमित हुए हैं। हालांकि, इनमें से 14,16,556 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना की शुरुआत से अब तक महामारी की वजह से 25,101 मरीजों ने दम तोड़ा है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 540 हो गए हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पताल में 208 और होम आइसोलेशन में 225 मरीज भर्ती हैं।  

बीते 24 घंटे में दिल्ली में 61,905 टेस्ट हुए हैं, जिसमें आरटीपीसीआर से 57,435 और रैपिड एंटीजन से 4,470 टेस्ट हुए हैं। दिल्ली में अभी तक कुल 3,20,03,931 टेस्ट किए जा चुके हैं। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 208 मरीज भर्ती हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में 225 मरीज कोरोना से संक्रमित हैं। बीते 24 घंटे में 12,3719 लोगों ने कोरोना का टीका लगाया है। इसमें से 38,970 लोगों ने पहली डोज और 84,749 लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज ली है। 
विज्ञापन


ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच डीडीएमए की बैठक
आमिक्रॉन वायरस की रोक-थाम के लिए सोमवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होगी। बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत दिल्ली सरकार के कई सरकारी महकमें के अधिकारी गहन मंथन करेंगे और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।  

डीडीएमए की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 के ओमिक्रॉन वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सोमवार को सुबह 11:30 बजे ऑनल लाइन समीक्षा बैठक होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक की अध्यक्षता उप-राज्यपाल अनिल बैजल करेंगे। 

बैठक में दिल्ली में ओमाइक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर चर्चा होगी और अधिसूचना के अनुसार बैठक में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तमाम अहम अधिकारी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन नये वायरस को लेकर सरकार की तरफ से की गई  तैयारियों पर प्रजेंटेशन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें