विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब इंजेक्शन का आवंटन बंद कर दिया है। सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे निर्माताओं से सीधे अपनी आवश्यकता के अनुसार एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन खरीदें।
दिल्ली में ब्लैक फंगस के अब तक 1858 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 686 पांच अगस्त तक सक्रिय थे। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
अपने बयान में स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली को ब्लैक फंगस बीमारी के इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन-बी की कुल 51,540 शीशियां आवंटित की गई हैं, जिनमें से 42,960 शीशियां प्राप्त की गई हैं और अस्पतालों को वितरित की गई हैं। 8,080 शीशियों का इंतजार है।
विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब इंजेक्शन का आवंटन बंद कर दिया है। सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे निर्माताओं से सीधे अपनी आवश्यकता के अनुसार एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन खरीदें।