फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी व महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा, एडवाइजरी जारी

Sun, 09 Oct 2022 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंति और ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) होने के कारण जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएंगी। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से यात्रा वाले मार्गों से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
delhi traffic police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंति और ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) होने के कारण जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली जाएंगी। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से यात्रा वाले मार्गों से बचने की सलाह दी है। यात्रा के दौरान कई सड़कों पर यातायात नहीं चलेगा। इस दौरान पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आइएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाले यात्रियों समय से पहले घर से निकलने को कहा है। वहीं, शास्त्री पार्क, दयाल पुर, चांद बाग, खजूरी, मुस्तफाबाद, बाड़ा हिंदू राव,जामा मस्जिद, वेलकम, ज्योति नगर के कर्दम पुरी पुलिया,भलस्वा डेयरी,लक्ष्मी  नगर, कल्याणपुरी,मयूर विहार, पांडव नगर, त्रिलोक पुरी, सुल्तान पुरी,नेताजी सुभाष पैलेस, शकूरबस्ती,ख्याला,भारत नगर और वजीरपुर आदि इलाके से ईद-ए-मिलाद-उल-नबी को लेकर जुलूस निकाला जाएगा। 

वहीं, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लाल किले से गौरी शंकर मंदिर, शीशगंज गुरुद्वारा,चांदनी चौक, टाउन हॉल, नई सड़क, चावड़ी बाजार, हौज काजी,अजमेरी गेट व पहाड़गंज होते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें