फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : आईएसआईएस से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार कैदी की मंडोली जेल में मौत, प्रशासन ने बताया कारण

Mon, 10 Oct 2022 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mandoli jail
विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से संपर्क रखने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के गिरफ्त में आए केरल मोड्यूल के एक कैदी की मंडोली जेल में मौत हो गई। जेल प्रशासन का कहना है कि बीमारी की वजह से उसकी शनिवार को मौत हो गई। शुक्रवार को उल्टी होने के बाद उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मोहम्मद आमीन (27 वर्ष) के रूप में हुई है। आमीन केरल के मल्लपुरम जिले के मनकाडा का रहने वाला था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसे दिसंबर 2021 में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह मंडोली जेल संख्या 15 में बंद था।  उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम(यूएपीए) के तहत कार्रवाई की गई थी।

आमीन पर आरोप था कि वह आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने वाला चैनल चलाता था और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी इसका प्रचार प्रसार करता था। आमीन की मौत को लेकर जेल प्रशासन ने शनिवार को उसके परिजनों को स्थानीय पुलिस के जरिए सूचना दी। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी को उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी की बीमारी थी।
विज्ञापन


उसके साथ के कैदी ने जेल प्रशासन को बताया कि शुक्रवार को आमीन को खून की उल्टी हुई। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने कैदी को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी साल फरवरी में एनआईए ने बेंगलुरु की एक विशेष अदालत में आमीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

मोहम्मद आमीन पर आरोप था कि वो इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार कर रहा था। साथ ही युवाओं को इस संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा था। कैदी के परिवार के सदस्यों के आने के बाद कैदी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें