देश की राजधानी की हवा में आज भी सांस लेना सेहत के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली की एयर क्वालिटी आज भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है।
राजधानी दिल्ली की हवा की सेहत में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी हालात खराब बने हुए हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में AQI 249 (खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया है। राजधानी में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह से धुंध देखने को मिली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में AQI में सुधार लगातार देखा जा रहा है लेकिन सांसों का खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन
देश की राजधानी की हवा में आज भी सांस लेना सेहत के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली की एयर क्वालिटी आज भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में AQI 249 (खराब) श्रेणी में है। दिल्ली के आसमान में धुंध छाई रही। इस वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई। भारत मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है
CAQM ने 29 अक्टूबर को ग्रैप-3 फेज को लागू किया था। जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और ध्वस्तीकरण के कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब नए आदेश के बाद ये पाबंदियां हटा दी गई हैं। ऐसे में अब एनसीआर में निर्माण और ध्वस्तीकरण के कार्य फिर से शुरू किए जा सकते हैं। हालांकि, संबंधित एजेंसियों और लोगों को धूल नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।