फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: दिल्ली पुलिस करेगी राजस्थान के मंत्री के बेटे पर दर्ज दुष्कर्म मामले की जांच, जीरो एफआईआर को प्राथमिकी में बदला

Tue, 10 May 2022 06:13 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही रोहित को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस मामले में मंत्री के बेटे रोहित की गिरफ्तारी भी कर सकती है।
विज्ञापन
मंत्री महेश जोशी के साथ रोहित जोशी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किल बढ़ने वाली है। दिल्ली पुलिस अब खुद इस मामले में जांच करेगी। दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने व अन्य आरोपों से घिरे मंत्री के बेटे के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में रविवार को जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। दिल्ली पुलिस ने अब जीरो एफआईआर को रेगुलर एफआईआर तब्दील कर खुद ही मामले की जांच करने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही रोहित को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा जाएगा। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस मामले में मंत्री के बेटे रोहित की गिरफ्तारी भी कर सकती है।

उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि आरोपी ने दिल्ली के सदर बाजार इलाके में भी पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसलिए तय किया गया है कि दिल्ली पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें