फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit : दिल्ली पुलिस चाहती है सम्मेलन के दौरान मेट्रो सेवाएं सवेरे 4 बजे से शुरू हों, CP ने लिखी चिट्ठी

Wed, 06 Sep 2023 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसी क्रम में दिल्ली पुलिस चाहती है कि सम्मेलन के दौरान यानी 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सवेरे 4 बजे से शुरू हो जाएं। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य इंतजाम भी पूरे कर लिये गये हैं। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस चाहती है कि सम्मेलन के दौरान यानी 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सवेरे 4 बजे से शुरू हो जाएं। 

विज्ञापन


इसी आग्रह के साथ दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा मे डीएमआरसी के निदेशक विकास कुमार को एक चिट्ठी लिखी है। पुलिस आयुक्त ने लिखा है कि शिखर सम्मेलन के दौरान समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में कई तरह की पाबंदियां रहेंगी। ऐसे में दिल्ली पुलिस तथा व्यवस्था से जुड़े अन्य कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने में परेशानी हो सकती है। लिहाजा यदि मेट्रो सेवाएं तीन दिन से लिए सवेरे 4 बजे से शुरू हो पाएं तो बेहतर होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें