फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान सागर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस कल पेश करेगी चार्जशीट, सुशील कुमार समेत 12 आरोपियों के नाम शामिल

Sun, 01 Aug 2021 03:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चार पीड़ितों, छत्रसाल स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड, मॉडल टाउन में रह रहे सागर धनखड़ के पड़ोसी और शालीमार बाग में रह रहे कुछ लोगों समेत करीब 50 से अधिक लोगों को गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस कल यानी सोमवार को पहलवान सागर राणा हत्याकांड में अपना पहला चार्जशीट पेश करेगी। चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार समेत 12 आरोपियों के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 50 से अधिक गवाह हैं।    

विज्ञापन

 

बता दें कि अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार कई हजार पेज की चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है। चार पीड़ितों, छत्रसाल स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड, मॉडल टाउन में रह रहे सागर धनखड़ के पड़ोसी और शालीमार बाग में रह रहे कुछ लोगों समेत करीब 50 से अधिक लोगों को गवाह बनाया गया है।

पुलिस के पास इलेक्ट्रॉनिक सबूत के रूप में मौके पर सागर व उसके साथियों का वीडियो है, जो आरोपी प्रिंस के कब्जे से बरामद हुआ था। मॉडन डाउन में आरोपियो की जाते व आते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है। इसे भी अहम सबूत माना जा रहा है। इसके अलावा सभी आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन है। इससे पता लग रहा है कि वारदात के समय वे सभी घटनास्थल पर थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सुशील कुमार समेत सभी गिरफ्तार 12 लोगों को आरोपी बनाया है। सागर हत्याकांड में कुल 18 आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें से छह फरार हैं। पुलिस को अभी आरोपियों के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस ने एफएसएल को पत्र लिखकर मोबाइलों की फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द देने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि सागर धनखड़ हत्याकांड में अभी मोबाइल आदि की कई रिपोर्ट नहीं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें