फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सदर बाजार, वेलकम, कल्याणपुरी और गोविंदपुरी में छापेमारी, पांच गिरफ्तार, 1184 किलो पटाखे बरामद

Wed, 03 Nov 2021 10:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रतिबंध के बाद चोरी छिपे पटाखे बेच रहे थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर 1184 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर 1184 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी दिवाली पर पटाखे बेचकर मोटी रकम वसूलने का प्रयास कर रहे थे। सदर बाजार इलाके में एसडीएम कोतवाली व पुलिस की संयुक्त टीम ने महावीर बाजार, सदर बाजार में छापेमारी कर 879 किलो पटाखे बरामद किए। पुलिस पकड़े गए। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पहले मामले में एसडीएम कोतवाली व बाड़ा हिंदूराव थाना पुलिस ने छापेमारी कर पटाखे बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में बिहार निवासी मो. एजाज (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि हिसार निवासी कपिल के साथ मिलकर वह पटाखे बेच रहा था। उसने सदर बाजार इलाके में किराए पर कमरा लिया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से 38 प्लास्टिक के बैग में 879 किलो पटाखे बरामद किए हैं। 

दूसरी ओर वेलकम थाना पुलिस ने छज्जूपुर, बाबरपुर के मकान में छापेमारी कर अमित मित्तल को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 32 किलो पटाखे बरामद किए। इसके अलावा कल्याणपुरी में एक दुकान पर छापेमारी पुलिस ने मनीष गुप्ता (38) को गिरफ्तार कर 236 किलो पटाखे बरामद किए। गोविंदपुरी में भी पुलिस ने प्रमोद गर्ग (41) और प्रवेश गर्ग (40) को गिरफ्तार कर 37 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें