फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस : अब थानाध्यक्ष और इंस्पेक्टर हर पीसीआर कॉल पर जाएंगे मौके पर

Thu, 21 Oct 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

एसीपी भी गंभीर अपराध की पीसीआर कॉल अटेंड करेंगे। घटनास्थल पर कब पहुंचे ये भी वायरलैस पर बताएंगे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के थानाध्यक्ष व पुलिस स्टेशनों में तैनात इंस्पेक्टर को तुरंत मौके पर पहुंचना होगा। अब उन्हें बताना होगा कि वह कितने समय में मौके पर पहुंच गए। अब थानाध्यक्षों को मौके पर पहुंचने का टाइम-लॉक (इंट्री) होगा। साथ ही थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर अब हर पीसीआर कॉल पर जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा अब सब-डिवीजन सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) भी गंभीर अपराध की कॉल पर जाएंगे। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिल्ली में अपराध को कम करने के लिए ये सख्त कदम उठाए हैं। जिला डीपीसी अब पुलिस आयुक्त के इन आदेशों के बारे में एसीपी, थानाध्यक्षों व इंस्पेक्टर को बता रहे हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने मंगलवार की अपने जिले के अधिकारियों के साथ बैठकर पुलिस आयुक्त के आदेशों के बारे में जानकारी दी। 

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देखने में ये आता है कि कई बार थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर पीसीआर कॉल पर नहीं जाते हैं। वह जूनियर पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज देते हैं। इस अधिकारी ने बताया कि अब पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने आदेश दिए हैं कि हर थानाध्यक्ष व पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर हर पीसीआर कॉल पर जाएंगे। 
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचकर वायरलैस सैट पर मैसेज देकर बताएंगे कि कितने समय में मौके पर पहुंच गए हैं। इससे उनका कॉल पर पहुंचने का टाइम- लॉक हो जाएगा। ये भी आदेश दिए गए हैं कि अब थानाध्यक्ष जब भी समय मिलेगा वह ई-एफआईआर के घटनास्थल पर भी जाएंगे। ज्यादातर चोरी खासकर वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर लोग ई-एफआईआर करते हैं, मगर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता था। 

इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने आदेश दिए हैं कि सब- डिवीजन एसीपी भी अब कॉल पर जाएंगे। एसीपी सब-डिवीजन इलाके में होने वाली आग, हत्या व लूटपाट की पीसीआर कॉल पर जाएंगे। वह मौके पर पहुंचकर जूनियर पुलिस अधिकारियों को दिशानिर्देश देंगे। बताया जा रहा है कि पुलिस आयुक्त पीसीआर कॉल को कम करने के लिए ये आदेश दिए है। पुलिस आयुक्त दिल्ली में अपराध पर काबू पाने के लिए हर रोज नए कदम उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें