फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस ने व्यवसायी को लूटने जा रहे बदमाश को दबोचा, जर्मनी निर्मित पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

Mon, 19 Jul 2021 09:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुस्तकिम मूलरूप से गांव खानपुर, जिला बुलंदशहर यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथियों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस इसके साथियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वेलकम के फोटो चौक पर बदमाशों ने धौंस जमाने क लिए दो दिन पहले दो से तीन राउंड फायरिंग की। मगर वेलकम थाने में इस बाबत मामला दर्ज नहीं है। ये खुलासा उस समय हुआ, जब नई दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ बदमाश मुस्तकिम उर्फ मदन को पकड़ा। 

विज्ञापन


ये बदमाश अपने साथियों के साथ हरियाणा से दिल्ली आ रहे व्यवसायी को लूटने जा रहा था। इसके पास से जर्मनी में निर्मित पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव के अनुसार जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी रामनिवास को सूचना मिली थी कि दो दिन पहले वेलकम इलाके में फायरिंग करने वाले नूर मोहम्मद, मुस्तकिम और फैजान हनुमान मंदिर, पचकुईया रोड आएंगे। 

ये हरियाणा से दिल्ली आ रहे बदमाश को लूटने की साजिश रच रहे हैं। इंस्पेक्टर रामनिवास की देखरेख में एसआई सतेन्द्र व एएसआई राजेश कुमार की टीम ने यहां घेराबंदी कर मुस्तकिम को पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि उसने हथियार खानपुर, बुलंदशहर यूपी निवासी नौशाद से लिए थे। आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में है। 
विज्ञापन


मुस्तकिम मूलरूप से गांव खानपुर, जिला बुलंदशहर यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने अपने साथियों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस इसके साथियों को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें