लाजपत नगर में 14 बच्चों को बचाया
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन दिसंबर को लाजपत नगर बाजार में बचाव अभियान चलाया। ऑपरेशन के दौरान कुल 14 बच्चों को बचाया गया। सभी बच्चों की उम्र पांच से 17 साल के बीच है। सभी बच्चों को डीसीपीसीआर को सौंप दिया गया। तीन दिसंबर को पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर पटेल नगर और करोलबाग से 18 बच्चों को बचाया। इन 18 बच्चों में से आठ लड़के और 10 लड़कियां हैं। चार बच्चे छह साल से कम उम्र के हैं।