फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 19 अप्रैल से एक नवंबर तक पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर तीन लाख से ज्यादा चालान किए

Tue, 02 Nov 2021 02:14 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के अनुसार, कुल 3,14,556 चालानों में से 2,78,121 मास्क न पहनने वालों के चालान किए गए हैं। इसके बाद सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने वाले 30,364 लोगों का चालान किया गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने इस साल 19 अप्रैल से एक नवंबर के बीच कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर तीन लाख से ज्यादा चालान किए हैं। इनमें ज्यादातर फेस मास्क नहीं पहनने के लिए किए गए हैं। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, कुल 3,14,556 चालानों में से 2,78,121 मास्क न पहनने वालों के चालान किए गए हैं। इसके बाद सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने वाले 30,364 लोगों का चालान किया गया है। 

शराब, पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन के लिए 2,923 चालान पुलिस ने किए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अन्य 1,684 चालान सार्वजनिक जगह पर थूकने के लिए किए गए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने कुल 279 चालान किए। पुलिस ने बताया कि इनमें से 266 मास्क न पहनने पर और 13 शराब, पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन के लिए किए गए हैं। सरकार द्वारा 31 मई से निर्माण और निर्माण गतिविधियों की अनुमति देने के साथ दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू हुई थी। बाद में, बाजार, मॉल, मेट्रो ट्रेन, रेस्तरां और बार खोले गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें