फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने की ‘द वायर’ के संस्थापक से पूछताछ, बताया रुटीन प्रक्रिया

Sat, 24 Jul 2021 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • डीसीपी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा को लेकर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के संबंध में ‘द वायर’ के कार्यालय इलाके के पुलिसकर्मी गए थे। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द वायर’ के कार्यालय जाकर दिल्ली पुलिस ने इसके संस्थापक व संपादक सिद्धार्थ वरदराजन से पूछताछ की। वरदराजन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर, विनोद दुआ और आरफा खानम शेरवानी के संबंध में उनसे सवाल पूछे। 

विज्ञापन


सिद्धार्थ वरदराजन से उनके कार्यालय पहुंचे पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि विनोद दुआ कौन हैं? स्वरा भास्कर कौन हैं? क्या मैं आपका रेंट अग्रीमेंट देख सकता हूं? क्या मैं आरफा से बात कर सकता हूं? फिलहाल वरदराजन के ट्वीट के जवाब में नई दिल्ली जिले के डीसीपी ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा को लेकर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के संबंध में ‘द वायर’ के कार्यालय इलाके के पुलिसकर्मी गए थे। 

उन्होंने भी ट्वीट के जरिए बताया है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी उपाय, जैसे किरायेदार सत्यापन, गेस्ट हाउस की जांच पूरी दिल्ली में किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी जिन कार्यालय का सत्यापन करने गए थे। उसके प्रवेश द्वार पर कोई साइनबोर्ड नहीं था। अपने ट्वीट के साथ डीसीपी ने कार्यालय का फोटो भी भेजा है, जिस पर किसी कार्यालय का बोर्ड नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें