फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच पर लगा था बड़ा दांव, दिल्ली में 10 सट्टेबाज गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 04:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, तीन एलईडी टीवी, तीन इंटरनेट राउटर, दो डोंगल, दो रिकॉर्डर, पांच डायरी, केलकुलेटर, सेट टॉप बॉक्स और दो खास सुटकेस बरामद किया है जिसमें एक बार 21 फोन लगातार चार्ज किये जा सकते हैं।  
विज्ञापन
दिल्ली में 10 सट्टेबाज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रीत विहार में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर आईपीएल में सट्टा लगवाते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, तीन एलईडी टीवी, तीन इंटरनेट राउटर, दो डोंगल, दो रिकॉर्डर, पांच डायरी, केलकुलेटर, सेट टॉप बॉक्स और दो खास सुटकेस बरामद किया है जिसमें एक बार 21 फोन लगातार चार्ज किये जा सकते हैं।  

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था मैच
यह गिरोह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजहां क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार को सट्टा लगवाने का काम कर रहा था। गिरोह ने 50 लाख रुपये से अधिक का दांव लगा लिया था। 

क्राइम ब्रांच को मिला था इनपुट
बता दें कि क्राइम ब्रांच में सूचना प्राप्त हुई थी कि दिल्ली के प्रीत विहार क्षेत्र में एक सट्टेबाजी रैकेट संचालित किया जा रहा है और शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान सक्रिय रहेगा। यह मैच दुबई में दो अक्तूबर को खेला गया था। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एएसआई परवीन, हेड कॉन्सटेबल उपेंद्र, संदीप, यशवीर, सुनील शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें