फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस आयुक्त ने अपनी पत्नी के साथ घर पर किया योग, सिंघु बॉर्डर पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों ने किया योगाभ्यास

Mon, 21 Jun 2021 07:08 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस आयुक्त ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैने अपना दैनिक योग आज सुबह घर पर किया। मेरी पत्नी भी योग दिवस मनाने के लिए मेरे साथ शामिल हुई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने घरों पर योग किया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी के साथ घर पर किया योग - फोटो : ट्विटर सीपी दिल्ली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न इकाइयों में तैनात अपने कर्मियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने अपने घर पर दैनिक योग किया और पत्नी के साथ योग आसन करते हुए फोटो को अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैने अपना दैनिक योग आज सुबह घर पर किया। मेरी पत्नी भी योग दिवस मनाने के लिए मेरे साथ शामिल हुई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने घरों पर योग किया।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर भी एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क पर ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) सहित अन्य इकाइयों के जवानों ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के सभी जिलों, थानों और अन्य इकाइयों के मुख्यालय में भी योग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि योग से पुलिसकर्मियों में तनाव कम और उनका दिमाग शांत रखने में मदद मिलती है। योग उनकी प्रतिरक्षा में सुधार करेगा। कोविड महामारी के दौरान अग्रिम योद्धा होने की वजह से पुलिसकर्मियों के लिए योग काफी महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि दक्षिण पूर्व जिले के पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए अपने नियमित जीवन मे योग के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें