फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली पुलिस ने चीन से जुड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का किया खुलासा, यूपी और हरियाणा से चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 05:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने चीन से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह विदेशी जालसाजों को 'म्यूल' बैंक अकाउंट मुहैया कराता था। पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने चीन से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह विदेशी जालसाजों को 'म्यूल' बैंक अकाउंट मुहैया कराता था। पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गीतम सिंह (29), ध्रुव (21), अनुज शर्मा (27) और गगन यादव (26) के तौर पर हुई है। यह गिरफ्तारी एक साइबर फ्रॉड की जांच के दौरान हुई। इसमें एक व्यक्ति को 'वर्क-फ्रॉम-होम' नौकरी का लालच देकर 12 लाख रुपये ठगे गए थे। जालसाजों ने पीड़ित से ऑनलाइन टास्क पूरे करने के लिए सिक्योरिटी मनी जमा करने को कहा था। बाद में पैसे निकालने की कोशिश पर और रकम मांगी गई। 17 जुलाई को एक ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में जालसाजों द्वारा इस्तेमाल की आईडी चीन के आईपी एड्रेस से जुड़ी पाई गईं। ठगी गई रकम का एक हिस्सा यादव के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुआ था।

गिरोह का संचालन
पुलिस के अनुसार, गीतम सिंह ने चीन में बैठे साइबर जालसाजों को 'म्यूल' अकाउंट सप्लाई करने की बात कबूल की। वह कमीशन के बदले फ्रॉड से मिली रकम को यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलता था। गीतम के मोबाइल फोन से चीन के जालसाजों से बातचीत की चैट मिली है। उसने बताया कि अकाउंट का इंतजाम ध्रुव के जरिये किया गया था।
विज्ञापन


आरोपियों की भूमिका
गाजियाबाद में छापेमारी कर ध्रुव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नौ बैंक पासबुक, पांच सिम कार्ड और कमीशन का रजिस्टर मिला। ध्रुव ने बताया कि अनुज शर्मा ने गगन यादव को बैंक अकाउंट खुलवाने और सिम कार्ड दिलाने में मदद की थी। अनुज शर्मा को नोएडा से गिरफ्तार किया गया, उसके फोन में कमीशन भुगतान की चैट मिली। गगन यादव को इटावा से गिरफ्तार किया गया, उसने अपना बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए कमीशन लेने की बात मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें