फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पीसीआर में तैनात एएसआई तेजपाल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 27 Feb 2021 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
एएसआई तेजपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार सुबह 7.00 बजे पीसीआर में तैनात एएसआई तेजपाल ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एएसआई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि एएसआई पारिवारिक झगड़ों से काफी परेशान चल रहे थे। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने झगड़ों से परेशान होकर ही आत्महत्या की होगी। हालांकि इसका स्पष्ट कारण जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली
दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने शनिवार की सुबह पश्चिम दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर पर ड्यूटी के दौरान पीसीआर वैन में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एएसआई तेज पाल (55) पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में तैनात थे। वह गाजियाबाद के राजनगर में रहते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सुबह करीब सात बजे सूचना मिली और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई ने कथित रूप से अपने सीने में गोली मारी थी। उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन के ड्राइवर एएसआई को एबीजी अस्पताल ले गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अपराध शाखा की टीम ने पीसीआर वैन का मुआयना किया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें