फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः शोर मचाने से रोकने पर पड़ोसियों ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने कराया भर्ती

Sat, 27 Feb 2021 10:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजधानी में लोगों के अंदर से संवेदनशीलता कितनी तेजी से खत्म हो रही है और उनमें कितना ज्यादा गुस्सा बढ़ रहा है यह आए दिन होने वाली अपराध की घटनाओं से ही पता चलता है। दिल्ली के पंजाबी बाग में भी बीती रात एक ऐसी ही वारदात हुई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी बाग में जब एक मां-बेटे ने पड़ोसियों को शोर करने से रोका तो उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पंजाबी बाग में रहने वाली मां अफसाना ओर बेटे मोइन ने शुक्रवार देर रात अपने पड़ोसियोंं को सिर्फ शोर करने से रोका था जिससे वो गुस्सा हो गए और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी में पड़ोसियों ने दोनों मां-बेटे पर चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें