फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पांच स्कूटी और बाइक बरामद, सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए वारदात के बाद बदल लेते थे कपड़े

Tue, 01 Feb 2022 01:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों से अशोक विहार से चोरी स्कूटी और तलाशी लेने पर चाकू जब्त किया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि बदमाश बाइक और स्कूटी चुराने के बाद उसपर झपटमारी और लूटपाट करते थे। वह वारदात के बाद कपड़े बदलकर फरार हो जाते थे। 
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए वारदात को अंजाम देने के बाद कपड़े बदलकर भागने वाले दो बदमाशों को भारत नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश वारदात को अंजाम देने के समय चार पांच जोड़ी कपड़े पहनकर निकलते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच बाइक व स्कूटी और चाकू जब्त किया है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वजीरपुर गांव निवासी सोहेब और विकास गंगवार के रूप में हुई है। शनिवार रात दस बजे एएसआई रविंदर, सिपाही स्नेह और मनमोहन इलाके में गश्त कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे अंडरपास रोड संगम पार्क के पास पुलिस कर्मियों ने दो लड़कों को नीले रंग की स्कूटी पर देखा। जब रुकने का इशारा किया तो आरोपी स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। 

आरोपियों से अशोक विहार से चोरी स्कूटी और तलाशी लेने पर चाकू जब्त किया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि बदमाश बाइक और स्कूटी चुराने के बाद उसपर झपटमारी और लूटपाट करते थे। वह वारदात के बाद कपड़े बदलकर फरार हो जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें