दक्षिण पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने कपिल भतीजा गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से करीब दो लाख रुपये के ग्यारह मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ग्यारह मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान महावीर एंक्लेव निवासी ऋरतिक, मेहराम नगर निवासी रिंकू, पालम गांव निवासी पारस व पालम निवासी राहुल के रूप में हुई है। सभी कपिल भतीजा गैंग के बदमाश हैं।
शनिवार रात स्पेशल स्टाफ को बदमाशों के मेहराम नगर इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर ग्यारह मोबाइल बरामद कर लिए। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि ऋतिक पर चार अपराधिक केस दर्ज हैं। जबकि अन्य तीन पर कोई मामला दर्ज नहीं है।