फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: गैंगस्टर सोनू दरियापुर के घर में छिपे पांच बदमाश गिरफ्तार, एक राष्ट्रीय स्तर का किक बॉक्सर

Thu, 07 Oct 2021 01:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बदमाशों ने बताया कि सभी मंडोली जेल में बंद सोनू दरियापुर और भोंडसी जेल में बंद सुमित उर्फ पलोत्रा के गैंग के लिए काम करते हैं। रोहतक में विरोधी गैंग के एक बदमाश की हत्या के लिए सुमित ने ही हथियार मुहैया करवाया था और सभी बदमाश उसके निर्देश का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार पांच बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिले की स्पेशल स्टाफ ने रोहतक में विरोधी गैंग के एक बदमाश की हत्या के इरादे से बवाना स्थित गैगस्टर सोनू दरियापुर के घर में छिपे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में से एक राष्ट्रीय स्तर का किक बॉक्सर है जबकि तीन मेरठ के गैंगस्टर शारिक चौधरी के बेटे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन पिस्टल और पंद्रह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी से नरेला में हुई एक युवक की हत्या और पहाडगंज में गोली चलाए जाने के मामले को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेला निवासी सन्नी उर्फ मकोड़ा, बरवाला निवासी अमित कुमार, सेक्टर 12 शास्त्री नगर, नंबरदार पेट्रोल पंप के सामने, मेरठ यूपी निवासी मोहम्मद उमर, अब्दुल रज्जाक और अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। अमित कुमार राष्ट्रीय किक बॉक्सर रह चुका है और वह छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल हो चुका है। वहीं मेरठ के रहने वाले तीनों बदमाश गैंगस्टर शारिक के बेटे हैं।

जिले में गैंगवार, फायरिंग की घटनाओं और हथियार तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल स्टाफ की टीम लगातार गैंग के बदमाशों पर निगरानी रखती है। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिरों से सूचना मिली कि कुछ बदमाश बवाना स्थित गैंगस्टर सोनू दरियापुर में छिपे हुए हैं। इस सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस टीम ने सोनू दरियापुर के घर पर दबिश दी। वहां छिपे बदमाश भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि सन्नी नरेला में अपने एक रिश्तेदार की हत्या में शामिल है। वहीं अमित सन्नी के साथ नरेला में हत्या और पहाडगंज इलाके में गोलीबारी के मामले में वांछित है। अमित शाहबाद डेयरी में हत्या के मामले में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। वहीं शारिक के बेटों की नौचंदी मेरठ में हत्या का प्रयास के एक मामले में तलाश है। 

बदमाशों ने बताया कि सभी मंडोली जेल में बंद सोनू दरियापुर और भोंडसी जेल में बंद सुमित उर्फ पलोत्रा के गैंग के लिए काम करते हैं। रोहतक में विरोधी गैंग के एक बदमाश की हत्या के लिए सुमित ने ही हथियार मुहैया करवाया था और सभी बदमाश उसके निर्देश का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें