फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लूट और नौ खुलासे: पहले गर्लफ्रेंड अब पत्नी को लूटेरा देता था महंगे गिफ्ट, पुलिस के जाल में ऐसे फंसा

Wed, 07 Jun 2023 08:37 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पहले गर्लफ्रेंड अब पत्नी को उपहार देने के लिए लूटपाट की वारदात किया करता था।
विज्ञापन
पत्नी को लूटेरा देता था महंगे गिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस ने ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो पहले गर्लफ्रेंड और अब शादी होने के बाद पत्नी को सालगिरह पर महंगे गिफ्ट देने के लिए लूट-झपटमारी कर रहा था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से छह मोबाइल, स्कूटी और बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन

लूटेरे के खिलाफ कई मामले थे दर्ज
बदमाश पर पहले से सात लूटपाट, झपटमारी और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान रणहौला के चंचल पार्क निवासी सोनू (23) के रूप में हुई है।

सीसीटीवी की जांच में हुई लूटेरे की पहचान
जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में झपटमारी व लूटपाट की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी। 3 जून को पुलिस को वारदात में शामिल बदमाश के बिंदापुर में आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी से घूम रहे सोनू को दबोच लिया। 
विज्ञापन

पत्नी को सालगिरह पर महंगा गिफ्ट देना चाहता था लूटेरा
सोनू ने बताया कि वह तिलक नगर में सेल्समैन है। पहले वह गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए वारदात करता था। पिछले साल गर्लफ्रेंड से शादी हो गई। अब वह पत्नी को सालगिरह पर महंगा तोहफा देना चाहता है, इसलिए लूटपाट कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें