फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल झपटमार गिरफ्तार: स्पोर्ट्स बाइक पर अकेले ही देता था वारदात को अंजाम, डॉक्टर और नर्स हैं आरोपी की गर्लफ्रेंड

Tue, 23 Nov 2021 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी गर्लफ्रेंड को महंगे रेस्टोरेंट और उन्हें खुश करने के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये कमाने के लिए झपटमारी करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी 100 से अधिक वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
आरोपी आदिल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमापुरी थाना पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल झपटमारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अकेला ही यामाहा की स्पोर्ट्स बाइक पर झपटमारी करता था। इसकी ठाठ-बाठ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरोपी की गर्लफ्रेंड नामी अस्पताल की एमबीबीएस डॉक्टर व नर्स हैं। खुद भी आरोपी शादीशुदा है, वह पत्नी व अपनी गर्लफ्रेंड्स पर हर माह एक से डेढ़ लाख रुपये खर्चा करता है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान जवाहर पार्क, शालीमार गार्डन निवासी आदिल मलिक (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस, यामाहा की स्पोर्ट्स बाइक और दो बाइक बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने दिल्ली-गाजियाबाद में झपटमारी के 30 मामले सुलझाए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी आदिल चंद ही दिनों में 100 से अधिक झपटमारी कर चुका है। सीमापुरी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि पिछले पांच-छह माह से उनको लगातार कॉल मिल रही थी कि शाहदरा, उत्तर-पूर्वी जिला और पूर्वी जिला में लाल रंग की स्पोर्ट्स बाइक पर अकेला युवक लोगों से मोबाइल झपटमारी कर रहा है। कई जगहों पर आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था। तीनों जिलों को इस संबंध में अलर्ट किया गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान सोमवार को सीमापुरी थाना प्रभारी विनय यादव को सूचना मिली कि आरोपी चिंतामणि चौक, सीमापुरी से होकर शालीमार गार्डन की ओर जाएगा। फौरन एक टीम बनाकर मौके पर तैनात कर दी गई। शाम के समय आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से बरामद बाइक गाजियाबाद से चोरी मिली। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका छोटा भाई अदनान भी झपटमार है। पांच महीने पहले अदनान को विवेक विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पूर्व आदिल झपटमारी की दो वारदातों को अंजाम देकर आया था।

लाल रंग की बाइक व स्कूटी पर अकेला देता था वारदात को अंजाम...
पुलिस की पूछताछ में आरोपी आदिल ने बताया कि उसे लाल रंग बेहद पसंद है। उसके खुद के पास लाल रंग की स्कूटी है। वहीं उसने गाजियाबाद से यामाहा की स्पोर्ट्स बाइक चोरी की थी। उस पर ही आरोपी वारदात को अंजाम देता था। वह पूरे यमुनापार के अलावा गाजियाबाद के बॉर्डर इलाके में वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी को अपनी सेहत बनाने का बेहद शौक है। वह रोजाना जीटीबी एंक्लेव के डियर पार्क में पांच किलोमीटर दौड़ लगाने के अलावा महंगे जिम में भी जाकर कसरत करता है। दो अलग-अलग नामी अस्पताल की डॉक्टर व नर्स उसकी गर्लफ्रेंड हैं। उनको महंगे रेस्टोरेंट में ले जाने व महंगा सामान दिलाने के लिए वह उन पर एक से डेढ़ लाख रुपये महीना खर्च करता था। कुछ ही दिनों पूर्व आरोपी ने अपनी पत्नी को डेढ़ लाख का हार तोहफे में दिया था।

एक दिन में छह से सात मोबाइल लूटता था आरोपी...
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महीने में एक से डेढ़ लाख रुपये कमाने के लिए उसे एक दिन में छह से सात वारदात को अंजाम देना होता था। ज्यादातर वह मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था। मोबाइल लूटने के बाद आरोपी उनके फोटो खींचकर अलग-अलग रिसीवरों को भेजता था। फोन के साथ वह उसकी कीमत भी बता देता था। दिल्ली व गाजियाबाद के अलग-अलग रिसीवर मोबाइल खरीदकर उनके आईएमईआई नंबर बदलकर बेच देते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें