एसएन श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर, दिल्ली
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस को ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे इकाई ने ठगी करने वाले गिरोह से 59 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले छह महीनों के दौरान फर्जी पासपोर्ट और वीजा प्रदान करके लोगों को ठगने के आरोप में कुल 59 एजेंटों को गिरफ्तार किया है।
एजेंट फर्जी पासपोर्ट और वीजा मुहैया कराकर लोगों को विदेश भेजा करते थे। जिसके एवज में मोटी रकम वसूलते थे। दरअसल बीते साल आईजीआई एयरपोर्ट से राय अविनाश राजेन्द्र कुमार नाम का शख्स कनाडा जा रहा था. जांच में उसका पासपोर्ट फर्ज़ी पाया गया. पूछताछ में उसने अपना असली नाम प्रशांत कुमार राशिक लाल पटेल बताया. उसने बताया कि उसका फ़र्ज़ी पासपोर्ट बनवाने में भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश और नवीन भाई पटेल नाम के एजेंटों ने मदद की. जांच के बाद राकेश को छोड़कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.