फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist Arrest News: भारत में 10 साल से ज्यादा समय से रह रहा था पाकिस्तानी आतंकी, नकली पहचान पत्र भी बनवाए

Tue, 12 Oct 2021 06:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए आतंकी को ट्रेनिंग दी थी। उसके कब्जे से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
आतंकी अशरफ अली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली के लक्ष्मीनगर के रमेश पार्क से पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी को सोमवार की रात को गिरफ्तार किया है। दिल्ली और कई शहरों में हमले की धमकी थी।  

विज्ञापन


आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए आतंकी को ट्रेनिंग दी थी। उसके कब्जे से एके-47, हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ चल रही है। आतंकी फर्जी आईडी से दिल्ली के शास्त्री नगर में रह रहा था। पकड़ा गया आतंकी नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंचा था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने कहा कि आतंकी असरफ भारतीय पहचान का उपयोग करते हुए 10 साल से अधिक समय से भारत में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में स्लीपर सेल के रूप में उसकी संलिप्तता का पता चला, जो विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वहीं, गिरफ्तार आतंकी अशरफ अली के मकान मालिक उजैब ने कहा कि वह यहां छह महीने तक रहा।  उसके जाने के बाद हम उसके संपर्क में नहीं थे। जरूरत पड़ी तो हम पुलिस का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन





अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था दिल्ली में
आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली पुत्र उमरदीन, पाकिस्तान के पंजाब निवासी के रूप में हुई है। वह अली अहमद नूरी के नाम से भारतीय नागरिक के रूप में दिल्ली के शास्त्री नगर में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने उसे लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया है। 

आतंकी हमले का इनपुट 
देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को आतंकी हमले का इनपुट मिला था। हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट हो गई थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी। 

कश्मीरी गेट में चार आतंकियों को किया ढेर
वहीं इससे पहले सात अक्तूबर को स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कश्मीरी गेट बस अड्डे पर तीन आतंकी को मार गिराया था, साथ ही एक को पकड़ लिया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चार आतंकवादी घुस गए और लोगों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ फायर बिग्रेड की टीम और सिविल डिफेंस कर्मी और मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आस पास के इलाके को खाली करवा दिया और अंदर घुसकर पुलिस टीम ने आतंकवादियों को चुनौती दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया जबकि, तीन को मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें