फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित, विकास मार्ग पर बदला जा रहा पाइप लाइन

Sun, 14 Mar 2021 02:18 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Jal Board
विज्ञापन

नई दिल्ली के विकास मार्ग पर पाइप लाइन बदलने का काम चल रहा है, जिसके कारण पूर्वी दिल्ली के दर्जनभर से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इसके कारण इन इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों न बताया कि बीते तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जबकि दिल्ली जल बोर्ड ने रविवार सुबह से पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाने का दावा किया था। इसके बाद आज सुबह ट्वीट कर दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि 1200 एमएम पाइप वॉटर सप्लाई के इंटरकनेक्शन काम के चलते उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, चित्रा विहार, ईस्ट आजाद नगर, गाजीपुर, दल्लूपुरा, त्रिलोकपुरी, न्यू कोंडली, शाहदरा, मंडावली, पटपड़गंज, मयूर विहार फेज वन और यू व पांडव नगर में पानी की सप्लाई प्रभावित है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम से सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। 

इसी बीच पानी की दिक्कत के कारण लोगों ने बोतलबंद पानी की खरीदारी बढ़ा दी है। लोग दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तरों में फोन कर टैंकरों का पानी मंगवा रहे हैं, लेकिन उससे भी परेशानियों का समाधान नहीं निकल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें