फिरोज लोगों के साथ गाली गलौच व हाथापाई करने लगा। लोगों के विरोध करने पर फिरोज और उसके साथियों ने लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़ने की कोशिश की तो फिरोज ने चाकू निकाल लिया और कुणाल पर हमला कर दिया। चाकू लगने ले कुणाल का कान कट गया। चाकू मारने के बाद बदमाश चाकू को लहराता हुआ वहां से फरार हो गया। वहां मौजूद लोग घायल कुणाल को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाने पर पहुंचकर किया प्रदर्शन
कुणाल के परिवार वाले और अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने कुणाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिरोज और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।