फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 18-45 साल के लोगों के लिए बचीं सिर्फ 2.74 लाख डोज, आप सरकार का पहला वैक्सीन बुलेटिन जारी

Mon, 10 May 2021 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आप विधायक आतिशी का कहना है कि दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 4.65 लाख और 18 से 45 साल के युवाओं के लिए 2.74 लाख वैक्सीन की डोज मौजूद है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आम आदमी पार्टी के यूट्यूब वीडियो से फोटो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में टीकाकरण अभियान जोर-शोर से जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में आम आदमी पार्टी का मानना है कि कोविड-19 की दूसरी लहर और तीसरी संभावित लहर को रोकने का वैक्सीनेशन ही एकमात्र तरीका है। इसके जरिए दिल्ली और देश की जनता को इस खतरनाक बीमारी से बचाया जा सकता है। ऐसी सूरत में पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह दिल्ली को जल्द से जल्द वैक्सीन मुहैया कराए।

आप विधायक आतिशी का कहना है कि दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 4.65 लाख और 18 से 45 साल के युवाओं के लिए 2.74 लाख वैक्सीन की डोज मौजूद है। इन दोनों आयु वर्ग के लोगों के लिए दिल्ली को क्रमश: 43 लाख और 5.50 लाख वैक्सीन की डोज मिली है। 
विज्ञापन


जबकि दिल्ली में अभी तक 38,96,551 वैक्सीन लगाई गई है, इसमें 8.61 लाख लोगों ने अभी तक दूसरी डोज लगवाई है। दूसरी तरफ दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 470 वैक्सीनेशन साइट हैं। वहीं, 18 से 45 साल तक के युवाओं के लिए 394 वैक्सीनेशन साइट हैं।
 
विज्ञापन

आतिशी के मुताबिक, दिल्ली में रोजाना एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, दिल्ली में 8 मई को 1.28 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिस रफ्तार से वैक्सीनेशन चल रहा है, इससे हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीन लगा सकते हैं, उम्मीद है कि केंद्र सरकार वैक्सीन के स्टॉक दिल्ली सरकार को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएगी। 

इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित स्टडी में बताया गया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद अगर किसी को कोरोना हो भी जाए तो, एक फ़ीसदी से भी कम मामलों में मरीज गंभीर रूप से बीमार होते हैं। आप विधायक ने मांग की है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द दिल्ली को उसकी जरूरत के हिसाब से वैक्सीन मुहैया करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें