फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : जिन गाड़ियों की उम्र पूरी हो चुकी उनको किया जा सकेगा ई-वाहन में तब्दील, योजना अगले साल से

Wed, 15 Dec 2021 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने दी योजना को मंजूरी, अगले साल लागू करने की तैयारी।
विज्ञापन
demo pic.. - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सड़कों पर डीजल के 10 साल पुराने और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन भी इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित किए जा सकेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से इसे मंजूरी मिलने के बाद नए साल में लागू करने की तैयारी चल रही है। परिवहन विभाग ने इसके लिए एजेंसियों को आमंत्रित किया है, ताकि मियाद खत्म हो चुके वाहनों को ई-वाहनों में तब्दील कर दोबारा सड़कों पर उतारे जा सकें। इस पहल से हर साल लाखों रुपये की बचत हो सकेगी।

विज्ञापन


एनजीटी के आदेश के तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों पर उतरने की इजाजत नहीं है। वाहनों की रेट्रोफिटिंग (डीजल या पेट्रोल को इलेक्ट्रिक में परिवर्तित करने) से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। 

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) की विशेषज्ञ डॉ. मौसमी मोहंती ने बताया कि इस पर अध्ययन किया जा रहा है। खासतौर पर कार मालिकों को रेट्रोफिटिंग की सुविधा से काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि, मियाद खत्म होने पर लाखों की कार महज 35-40 हजार रुपये में कबाड़ में बिकेंगी, जबकि नए वाहन खरीदने में लाखों का खर्च करना पड़ेगा। अगर इनसे इलेक्ट्रिक कारें तैयार की जाएं तो कम लागत में अधिक फायदा हो सकता है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के एक आला अधिकारी ने कहा कि इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसे लागू करने से पहले प्रारूप तैयार किया जा रहा है, ताकि वाहनों की रेट्रोफिटिंग करवाने में लोगों को सहूलियतें मिल सके। उम्मीद है कि नए साल में इसे दिल्ली में लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें