अंगदान को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में मंगलवार को ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में दिल्ली एनसीआर के 31 प्रमुख अस्पतालों के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटरों ने भाग लिया। अंग पुन प्राप्ति बैंकिंग संगठन (ओआरबीओ) और राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निजी और सार्वजनिक अस्पतालों के 43 प्रत्यारोपण समन्वयकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान ओआरबीओ की प्रमुख डॉ. आरती विज ने कहा कि इस मौके पर अंगदान के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। एनओटीटीओ के निदेशक डॉ. राजनेश सहाय ने कहा कि अंग और ऊतक दान प्रक्रिया में प्रत्यारोपण समन्वयक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रत्यारोपण समन्वयकों को सशक्त बनाने और दिल्ली और एनसीआर में अंगदान गतिविधियों को बढ़ाने को पहल करनी चाहिए।