फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं फांसी लगा रहा हूं: सुसाइड करने से पहले महिला मित्र को फोन पर छात्र ने कहा, फिर कमरा बंद कर लटक गया फंदे से

Tue, 13 Sep 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

बताया जा रहा है कि छात्र ने आत्महत्या करने से पहले अपनी महिला मित्र को फोन करके सुसाइड करने की जानकारी दी। दूसरी ओर परिजनों के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के थाना छांयसा क्षेत्र के गांव फैज्जुपुर खादर में स्थित एक संस्थान के छात्रावास में छात्र ने रविवार रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने अपनी महिला मित्र को फोन करके जानकारी दी। दूसरी ओर परिजनों के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई जगदीश ने बताया कि गांव फैज्जुपुर खादर में ईसाई समुदाय द्वारा ज्योति विद्यापीठ नाम से स्कूल चलाया जा रहा है। जिसमें बच्चों के लिए छात्रावास भी है। यह स्कूल करीब 20 साल से संचालित है और करीब पांच एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। अभी 42 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। स्कूल में आंध्र प्रदेश निवासी पी. अभिनय (22) चार साल से पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को छात्र आत्महत्या करने से पहले अपनी महिला मित्र से फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन

उसने महिला मित्र से बात करते हुए बताया कि वह फांसी लगा रहा है। जिसके बाद महिला मित्र ने छात्र के दूसरे दोस्त को फोन करके कहा कि तुरंत अभिनय के कमरे में जाए। दोस्त उसके कमरे में गया तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद उसने ये सूचना शिक्षकों को दी। कमरा तोड़कर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई जगदीश के अनुसार, परिजनों ने बताया कि छात्र पढ़ाई को लेकर परेशान रहता था। पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें