फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चला रही महिला ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, दोनों की मौत

Wed, 07 Apr 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • द्वारका साउथ में हादसा, घटना के वक्त टहल रहे थे पति-पत्नी
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला चालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना का वीडियो फुटेज... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका साउथ में कार चला रही एक महिला ने बुजुर्ग दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती उछलकर कार के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने कार के नीचे से निकालकर दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार शाम की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृत दंपती की शिनाख्त शांति स्वरूप अरोड़ा (79) और अंजना अरोड़ा (62) के रूप में हुई है। दोनों द्वारका के सेक्टर-11 के स्प्रिंग अपार्टमेंट में रहते थे, जबकि आरोपी महिला की पहचान द्वारका के सेक्टर-11 के अप्पू अपार्टमेंट निवासी दीपाक्षी चौधरी के रूप में हुई है। दीपाक्षी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है और घटना के समय खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी।

रविवार शाम करीब पौने 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि द्वारका के सेक्टर-11 स्थित मस्जिद के पास एक कार ने बुजुर्ग दंपती को कुचल दिया है। दोनों उस समय सड़क किनारे टहल रहे थे। घटना के बाद कार चला रही दीपाक्षी बाहर निकलकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर वहां काफी लोग जमा हो गए और कार से नीचे फंसे दंपती को निकालने की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन


करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दंपती के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने कार चालक महिला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक दीपाक्षी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें