फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज : 30 तक खूब सताएगी गर्मी, फिर मिल सकती है राहत

Wed, 28 Apr 2021 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • मई के पहले सप्ताह में बरसात से मिल सकती है राहत
  • गर्मी दिन के साथ रात में भी सताएगी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी और आसपास के इलाकों में गर्मी अगले तीन दिन खूब सताने वाली है।  तापमान में रोज बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 30 अप्रैल तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। यानी गर्मी दिन के साथ रात में भी सताएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद 1 और 2 मई को आंधी-तूफान के साथ हल्की बरसात की संभावना है। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। दिन का तापमान 19 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। बुधवार और बृहस्पतिवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान बुधवार को तापमान 19 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को यह 20 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दिल्ली की गर्मी और सर्दी दोनों का मिजाज एकदम अलग है। यहां विकराल गर्मी कोई नई बात नहीं है। इन दिनों मौसम में आया बदलाव कुछ अलग है। इस बार अचानक तेज गर्मी के बाद मौसम ठंडा भी हो रहा है। इससे लोगों को मौसमी बीमारियां घेर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें